इसे देखते हुए राज्य सरकार ने जॉय राइड योजना शुरू करने का फैसला किया है। पहले चरण में प्रयोग के तौर पर जॉय राइड रोहतांग के लिए शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत हैलीकाप्टर से देश विदेश के पर्यटकों के लिए जॉय राइड शुरू करेगी।
हैलीकाप्टर रोहतांग के ऊपर पर्यटकों को घुमाएगा और वहीं से वापस ले जाएगा। रोहतांग में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी नहीं होगी। माना जा रहा है कि इससे पर्यटकों का समय और पैसा बचेगा और रोहतांग में पर्यावरण भी काफी हद तक संतुलित रहेगा।
राज्य पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक अजीत भारद्वाज का कहना है कि जॉय राइड योजना प्रयोग के तौर पर रोहतांग के लिए शुरू की जाएगी। हैलीकाप्टर सेवा देने वाली कंपनियों से बातचीत की जा रही है।
जैसे ही कंपनी फाइनल की जाएगी, जॉय राइड सेवा आरंभ हो जाएगी। इससे पर्यटकों का समय और पैसा बचेगा। साथ ही रोहतांग में पर्यटक वाहनों की भीड़ भी कम होगी।