वहीं, धर्मपुर में होने जा रहे नलवाड़ और देव मेले की शोभा इस बार दो दर्जन से अधिक देवी-देवता बढ़ाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मेले में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को विशेष जगह दी जाएगी, वहीं स्टार नाइट के लिए कलाकारों का चयन भी जल्दी ही किया जाएगा। धर्मपुर में मेले का आयोजन प्रशासन करता है। मेले में इस बार दो दर्जन से ज्यादा देवी देवताओं को न्योता दिया गया है, जो मेले की शोभा को चार चांद लगाएंगे।
मेले में बाबा कमलाहिया की पालकी मुख्य आकर्षण होगी। इस बार बाबा कमलाहिया मंदिर से मेला स्थल तक अपने लाव लश्कर के साथ आएंगे और मेले में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। मेले की शोभायात्रा शीतला माता मंदिर से हर वर्ष की तरह निकलेगी। मेले के दौरान बाजार को भी दुल्हन की तरह सजाया जाएगा और मेले में आने वाले व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसका भी पूरा ध्यान रखा गया है। बिजली पानी का पूरा इंतजाम किया गया है। एसडीएम धर्मपुर असीम ने बताया कि करीब दो दर्जन से ज्यादा देवी देवताओं को न्योता दिया गया है।