फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं पास को मिल रही है नौकरी, करें आवेदन

Mon, 28 Jul 2014 04:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं पास युवाओं के पास नौकरी का मौका है। हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी पीस मील आधार पर मोटर मैकेनिक, ब्लैक स्मिथ, टायर मैन व अन्य ट्रेडों के पद भरने जा रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद ठाकुर ने बताया कि आवेदन प्रपत्र क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय मंडी से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा निगम की वैबसाइट www.hrtc.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास रखी गई हैं। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई का प्रशिक्षण उतीर्ण होना आवश्यक है। उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन


आरएम ने बताया कि आवेदन पत्र क्षेत्रीय प्रबंधक, हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी के कार्यालय में सात अगस्त तक जमा करवाए जा सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए साक्षात्कार 11, 12 तथा 13 अगस्त को निगम के क्षेत्रीय कार्यालय मंडी में लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें