फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल गया नौकरियों का पिटारा, करें आवेदन

Fri, 24 Apr 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी कंपनी ने आईटीआई डिप्लोमाधारकों के लिए रोजगार के द्वार खोले हैं। ऊना आईटीआई में 28 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू होंगे। इस दौरान विभिन्न पदों पर 170 युवाओं का चयन किया जाएगा। चयन के बाद दस हजार वेतनमान के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन


आयशर पोलरिस प्राइवेट लिमिटेड आईटीआई ऊना में कैंपस इंटरव्यू करवाने जा रही है। इसमें 2013-14 के पास आउट प्रशिक्षणार्थी, जिन्होंने 60 प्रतिशत अंकों डिप्लोमा किया है, वे इंटरव्यू में हिस्सा ले सकते हैं।

इस दौरान फिटर के 30, पेंटर-30, वेल्डर-30, मोटर मेकेनिक -30, डीजल मैकेनिक -20 तथा इलेक्ट्रिशियन के 30 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य सीआर डांगी ने बताया कि 28 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू होंगे।
विज्ञापन


युवाओं को दस हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से वेतन तथा अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। प्रदेश भर से उक्त ट्रेडों के युवा अपने मूल प्रमाण पत्रों की दो-दो सत्यापित छाया प्रतियां तथा चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सुबह नौ बजे आईटीआई पीर निगाह रोड ऊना पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें