फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के परिवार के लिए सरकार ने की दो घोषणाएं

Tue, 09 Jun 2015 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने शहीदों के परिवारों के जख्मों पर मरहम लगाने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हर शहीद के परिवार को 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि देश हमेशा इन जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद रखेगा।
विज्ञापन


मंडी में शहीदों को नमन करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने शहादत पाने वाले इन जवानों की पत्नियों या परिजनों को शैक्षणिक योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

मंडी जिले के द्रंग के चाउट गांव में शहीद प्रकाश चंद को उनके बेटे अंकित, पाली पंचायत के मसेरन में शहीद मनोज कुमार को उनके बेटे अर्णव ने और पटणू में शहीद विकास भारद्वाज की चिता को उनकी छोटी बहन शिवानी भारद्वाज ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


शहीद सोहन सिंह का पांवटा साहिब के मानपुर देवड़ा गांव में उनके घर के पास खेत में अंतिम संस्कार किया गया। सोहन के परिजनों ने पार्थिव देह को श्मशानघाट ले जाने से मना कर दिया। जिस स्थान पर सोहन का अंतिम संस्कार हुआ, परिजन वहीं पर बेटे का स्मारक बनाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें