फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में नौकरियां, लिपिक पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलने वाले हैं। हिमाचल प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक में क्लर्क के 150 खाली पद भरे जाएंगे। यह बात रामपुर पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन हर्ष महाजन ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक की नई शाखाएं खोली जाएंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को घर-द्वार बैंक सुविधा दी जा सकेंगी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में जनजातीय जिला किन्नौर में बैंक की 18 शाखाओं से ग्रामीणों को बैंकिंग की सुविधाएं दी जा रही हैं। रामपुर में पुराने बस अड्डे के साथ जल्द बैंक की नई शाखा खोली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

बैंक के अधिकारियों ने किया शाखाओं को दौरा

बैंक प्रदेश भर में बेरोजगारी दूर करने के लिए 150 क्लैरिकल के नए पद स्वीकृत करने जा रहा है। कहा कि वित्त वर्ष 2014-15 तक बैंक ने 68 हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है।

उम्मीद जताई कि जल्द बैंक अपने लक्ष्य को हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि बैंक की 15 सदस्यीय टीम ने फागू, शिलारू, नारकंडा, कुमारसैन और रामपुर जाकर बैंक की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।

वित्त वर्ष के टारगेट, डिफॉल्टर और वित्तीय स्थिति के साथ-साथ लक्ष्य पूरा करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें