फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में नौकरी का सुनहरा मौका, करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं के लिए हिमाचल की दूसरी आईआरबी बटालियन सकोह धर्मशाला जिला कांगड़ा में 24 सितंबर तक सैनिक सामान्य ड्यूटी पद के लिए खुली भर्ती की जाएगी। यह भर्ती गोरखा नवयुवकों के लिए है।
विज्ञापन


कर्नल सीबी छेत्री ने बताया कि सैनिक सामान्य ड्यूटी पद के लिए 24 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा (पलवल, फरीदाबाद, गुडगांव और मेवात जिलों को छोड़कर) और यूटी चंडीगढ़ के सिर्फ गोरखा उम्मीदवारों के लिए भर्ती ली जाएगी।

सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए अभ्यर्थी की आयु साढे़ सतरह वर्ष से 21 वर्ष होनी चाहिए। युवाओं को भर्ती स्थल पर प्रात: 5 बजे पहुंचना होगा और 8 बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैटू का निशान बन सकता है बाधा

उम्मीदवार की कोहनी के नीचे की तरफ अंदरुनी वाला भाग, हथेली के ऊपरी और कब्जी के नीचे की और ऊपर वाला भाग को छोड़कर यदि शरीर के किसी भी स्थान पर गोदने/टैटू के निशान होंगे तो वह सेना में भर्ती के लिए अयोग्य माना जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए पात्र युवा सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के दूरभाष नंबर 01894-235526 पर संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें