अभ्यर्थी की आयु 1 मई 2019 तक अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए। साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से पहले 3 महीने रुपये 17550 प्रतिमाह, अगले तीन महीने में 20500 तथा एक वर्ष के बाद 23400 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा ओवरटाइम का अलग से मानदेय दिया जाएगा। कंपनी की ओर से फ्री एसी एकोमोडेशन व तीन समय का खाना और ट्रांसपोर्ट के लिए एसी बस की सुविधा फ्री रहेगी।
वीजा और एयरटिकट कंपनी का
चयनित अभ्यर्थियों को वीजा और एयर टिकट कंपनी देगी। जो अभ्यर्थी अपना डाटा आईटीआई में जमा करवाएंगे, उनको कैंपस साक्षात्कार की डेट टेलीफोन के माध्यम से बता दी जाएगी। ट्रेनिंग काउंसलिंग व प्लेसमेंट सेल अधिकारी लता देवी ने कहा अधिक जानकारी के लिए संस्थान के दूरभाष नंबर 01905235544 संपर्क कर सकते हैं। अपना रिज्यूम व पासपोर्ट का विवरण आईटीआई मंडी की इमेल आईडी iti.mandi@gmail.com पर भेज सकते हैं।