प्रदेश के आईटीआई पास बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। मंडी आईटीआई में गाड़ियों के कल पुर्जे बनाने वाली हरियाणा की नामी कंपनी 26 फरवरी को साक्षात्कार लेगी। इसमें प्रदेश भर के आईटीआई पास सभी व्यवसायों के बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं।
साथ ही तीन वर्ष के डिप्लोमा के सभी व्यवसायों के अभ्यर्थी (लड़के और लड़कियां) भी इस में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में चयनित आईटीआई अभ्यर्थियों को कंपनी 9250 रुपये प्रतिमाह वेतन तथा तीन साल का डिप्लोमा धारकों के लिए 12000 रुपये प्रतिमाह वेतन देगी।