जिला रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने बताया कि बुधवार तक विभाग के पास निजी क्षेत्र की 38 कंपनियों में विभिन्न 6,000 पद भरने की मांग प्राप्त हुई है। इसमें पांचवीं से स्नातक, आईटीआई उर्त्तीण, डिप्लोमा होल्डर, बीटेक, एमटेक, बी फार्मा और एमफार्मा पास युवा भाग ले सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय के रथ मैदान में होने वाले रोजगार मेले में 5,000 की बजाय अब हिमाचल प्रदेश के 6,000 बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलेगी। इसमें अब 35 की जगह बाहरी समेत हिमाचल की 38 कंपनियां भाग लेंगी। जिला रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने बताया कि बुधवार तक विभाग के पास निजी क्षेत्र की 38 कंपनियों में विभिन्न 6,000 पद भरने की मांग प्राप्त हुई है। इसमें पांचवीं से स्नातक, आईटीआई उर्त्तीण, डिप्लोमा होल्डर, बीटेक, एमटेक, बी फार्मा और एमफार्मा पास युवा भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
आईटीआई बतैल में निजी कंपनी देगी नौकरी
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बतैल में 11 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू होगा। गुजरात की सुजुकी मोटर कंपनी यह साक्षात्कार करवाएगी। चयनित युवाओं को 21,000 रुपये का वेतन मिलेगा। फिटर, मेकेनिक डीजल, मेकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, टूल एंड डाई मेकर, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिीशियन, ऑटोमोबाइल, वेल्डर, पेंटर व्यवसायों के युवा साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं। प्रधानाचार्य तारा चंद धीमान ने बताया कि अभ्यर्थी की साक्षात्कार में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीत होनी चाहिए। 50 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास और आईटीआई में 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी 11 जुलाई को सुबह 9:00 प्रमाण पत्रों के साथ संस्थान में पहुंच जाएं।