पंजीकरण के बाद युवाओं के साक्षात्कार हुए और मौके पर कॉल लेटर भी जारी किए गए। मेले का शुभारंभ बंजार विस क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने किया। मेले में कुल्लू समेत मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति जिलों के युवाओं ने भाग लिया।
दशहरा मैदान में शुक्रवार को राज्य स्तरीय रोजगार मेले में नौकरी पाने के लिए बेरोजगारों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में पंजीकरण काउंटर कम पड़ गए। घंटों इंतजार के बाद भी जब पंजीकरण नहीं हुआ तो कई युवा वापस हो गए। एक युवा के पंजीकरण में करीब पांच मिनट का समय लग रहा था। मेले में 786 युवाओं को मौके पर नौकरी मिली। लक्ष्य 6,000 पदों को भरने का था। 1,400 का ही पंजीकरण हो पाया। हालांकि, पंजीकरण के लिए भीड़ काफी थी। युवा लंबे समय तक लाइनों में लगे रहे। काफी समय बाद भी नंबर नहीं आने पर कई लौट गए। ऐसे में 5,214 पद खाली रह गए। महज तीन काउंटरों पर पंजीकरण हो रहा था।
विज्ञापन
पंजीकरण के बाद युवाओं के साक्षात्कार हुए और मौके पर कॉल लेटर भी जारी किए गए। मेले का शुभारंभ बंजार विस क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने किया। मेले में कुल्लू समेत मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति जिलों के युवाओं ने भाग लिया। कुल्लू-मंडी जिले के युवा ज्यादा संख्या में पहुंचे। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि अब तक प्रदेश में इस तरह के 25 रोजगार मेले करवाए जा चुके हैं। लगभग 18 हजार युवाओं को रोजगार प्रदान किया। श्रम और रोजगार विभाग के उपनिदेशक राजेश शर्मा ने मेले में विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनियों में न्यूनतम मासिक वेतन 10,500 रुपये से लेकर 47,000 रुपये तक ऑफर किया जा रहा है।
सभी जिलों में लगेंगे रोजगार मेले : आशीष
प्रदेश श्रम और रोजगार विभाग के श्रमायुक्त आशीष सिंघमार ने कहा कि इस तरह के मेले हर जिले में करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा विभाग की ओर से सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। इसमें बेरोजगार युवाओं और सभी कंपनियों का डाटा ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थी अपना पंजीकरण ऑनलाइन करवा सकेंगे। इस अवसर पर उपायुक्त आशुतोष गर्ग, जिला रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी और जितेंद्र उपस्थित रहे।