फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ एक इंटरव्यू और मिल जाएगी नौकरी

Thu, 17 Jul 2014 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला चंबा के सुंडला स्थित रोजगार कार्यालय में 21 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन बद्दी की बेस कारपोरेशन कंपनी की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें जिला भर के बेरोजगार युवा हिस्सा ले सकते हैं। कंपनी द्वारा विभिन्न प्रकार के 190 पद भरे जाने हैं। 18 से 30 वर्ष के बीच की उम्र के युवा रोजगार कार्यालय में पहुंच सकते हैं।

इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता जमा दो पास साथ में आईटीआई का कोर्स होना अनिवार्य है। इसमें प्रत्येक ट्रेड के युवा भाग ले सकते हैं। कंपनी द्वारा मौके पर ही युवाओं को ज्वाइनिंग लैटर दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन


चयनित युवाओं को 5100 रूपये मासिक वेतन दिया जाएगा। रोजगार विभाग के कार्यालय प्रभारी राकेश् कुमार ने बताया कि रोजगार कार्यालय में पंजीकृत अधिक्तर युवाओं को काल लैटर जारी कर दिए गए हैं। जिन युवाओं को काल लैटर नहीं मिले हैं, वे भी साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें