मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। इसी फोन से कई खुलासे होंगे। पूरे प्रदेश में पेपर लीक तो नहीं हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस देर रात तक मामले में धरपकड़ करती रही। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस खुलकर कुछ नहीं कह रही है। एसडीएम की सूचना पर परीक्षा केंद्र में उपायुक्त अरिंदम चौधरी और पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री भी पहुंच गए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीपी कौशल से जानकारी मिली कि 11 बजे परीक्षा शुरू हुई और करीब 11:30 बजे आरोपी अभ्यर्थी ने ड्यूटी पर तैनात महिला प्राध्यापक से शौचालय जाने का आग्रह किया। युवक वापस आया तो उस पर नकल करने का संदेह हुआ। महिला प्राध्यापक ने जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। परीक्षा अधीक्षक आकर प्राध्यापक के साथ वहां युवक की तलाशी लेने लगे तो उसने प्राध्यापक से हाथापाई कर भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से प्रश्नों के जवाब बरामद किए। पूछताछ के बाद उसने अपने सहयोगी के बारे में बताया, जिसे बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभ्यर्थियों और कॉलेज स्टाफ से पूछताछ की है। पुलिस आशंका जता रही है कि मामले में और कई लोग शामिल हो सकते हैं।
आयोग के सचिव ने कहा कि एक अन्य परीक्षा केंद्र में भी अभ्यर्थी पेपर खत्म होने के बाद ओएमआर शीट लेकर परीक्षा केंद्र से बाहर चला गया था, जिसका रिकॉर्ड जांचकर उसके नंबर पर कॉल करने के बाद वह एक घंटे बाद ओएमआर शीट लौटाने आया। उधर, ऊना के बहडाला में भी नकल करने के आरोप में एक युवक ने हंगामा कर दिया। पर्ची के साथ पकड़े युवक का यूएमसी केस बनाकर हमीरपुर भेज दिया है।