फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: जेओए आईटी के अभ्यर्थी करेंगे विधानसभा चुनावों का बहिष्कार, जानें वजह

Wed, 06 Apr 2022 09:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/मारंडा (कांगड़ा)

सार

सरकार और कर्मचारी चयन आयोग के ढुलमुल रवैये के कारण प्रदेश के 19 हजार से अधिक अभ्यर्थी मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं।अभ्यर्थियों ने अब सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द पोस्ट कोड-817 की 1867 पदों की भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप नहीं दिया तो वे विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे। 
विज्ञापन
विरोध - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में जेओए (आईटी) पोस्ट कोड-817 की भर्ती प्रक्रिया पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अटकी है। सरकार और कर्मचारी चयन आयोग के ढुलमुल रवैये के कारण प्रदेश के 19 हजार से अधिक अभ्यर्थी मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। अभ्यर्थियों ने अब सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द पोस्ट कोड-817 की 1867 पदों की भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप नहीं दिया तो वे विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे।  अभ्यर्थियों ने राजेश, अनुज, रोहन, साहिल, सुमेश, राजेश, अजय, पंकज और सीमा आदि ने बताया कि सरकार ने मार्च 2021 में पोस्ट कोड 817 के लिए लिखित परीक्षा ली थी। जुलाई में इसका परिणाम घोषित किया था। इस पोस्ट कोड के तहत 19 हजार से अधिक अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट भी हो चुका है, लेकिन सरकार और संबंधित विभाग आगामी प्रक्रिया शुरू नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि मानसिक परेशानी के कारण अभ्यर्थी न तो आगामी टेस्टों की तैयारी कर पा रहे हैं और न ही अन्य कोई कार्य शुरू कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द जेओए (आईटी) पोस्ट कोड-817 की भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाए, अन्यथा 19 हजार अभ्यर्थी अपने परिजनों सहित आगामी विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे।

विज्ञापन


जूनियर ड्राफ्ट्समैन का फाइनल परिणाम न आने से अभ्यर्थी परेशान
जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल/इलेक्ट्रिकल) भर्ती का फाइनल परीक्षा परिणाम नहीं निकला है। 90 पदों के लिए की जा रही भर्ती प्रक्रिया में देरी से अभ्यर्थी परेशान हैं। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल/इलेक्ट्रिकल) पोस्ट कोड -(838) के लिए अंतिम चरण के दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया करीब तीन पहले पूरी कर ली है। इसके बावजूद आयोग अंतिम परिणाम घोषित नहीं कर पाया है। बिजली बोर्ड में भरे जाने वाले 90 पदों के लिए आयोग ने वर्ष 2020 सितंबर में आवेदन मांगे थे। 25 जुलाई, 2021 को लिखित परीक्षा ली गई। 1368 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया। स्क्रीनिंग का परिणाम 25 नवंबर, 2021 को आयोग ने घोषित किया। इसमें 279 अभ्यर्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया के लिए आयोग ने जनवरी 2022 के पहले सप्ताह बुलाया था। इसके बाद भी आयोग अंतिम परिणाम घोषित नहीं कर पाया है। अभ्यर्थी गोपाल, अतुल, आशीष, शशि, सूरज, नितिन और विकास ने कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की इस लेटलतीफी के कारण सैकड़ों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका है। उन्होंने सरकार, ऊर्जा मंत्री तथा कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर से मांग की है कि पोस्ट कोड 838 जूनियर ड्राफ्ट्समैन का फाइनल अंतिम परिणाम एक सप्ताह के भीतर घोषित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें