फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कैबिनेट बैठक: लोनिवि में मल्टी टास्क भर्ती को मिल सकती है मंजूरी, शिक्षकों के अंतरजिला तबादलों पर भी फैसला होने की उम्मीद

Wed, 06 Apr 2022 09:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्ययक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में कई बड़े  फैसलों पर मुहर लगने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार को दोपहर बाद दो बजे होगी। इसमें कई  फैसले संभावित हैं। बैठक में लोक निर्माण विभाग में कई मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा जेबीटी और सीएंडवी के अंतरजिला तबादले का मामला भी बैठक में जा सकता है। आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने और एसएमसी शिक्षकों को एक्सटेंशन देने का मामला भी एजेंडे में शामिल होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में होने वाली बैठक में कोरोना वायरस के मामलों पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन


मास्क पहनने में ढील देने, स्कूलों में प्रार्थना सभाओं को करने की अनुमति देने पर भी चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री अपनी बजट घोषणाओं से संबंधित कुछ फैसले भी ले सकते हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने पीटरहॉफ शिमला में घोषणा की थी कि 3 जनवरी 2022 से पहले नियमित होने का दो साल का कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को उच्च वेतनमान दिया जाएगा। यह मामला भी कैबिनेट में मंजूरी के लिए जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें