जेओए पोस्ट कोड-556 मामले में शांतिपूर्ण धरने पर चार दिन से बैठे बेरोजगार अभ्यर्थियों ने पांचवें दिन सोमवार को क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। विभिन्न जिलों के दूरदराज क्षेत्र से बेरोजगार अभ्यर्थी क्रमिक अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों का समर्थन करने के लिए पहुंच रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के अधिकारियों को कार्मिक विभाग से प्रतिउत्तर न मिलने की बजह से भर्ती का अंतिम परिणाम नहीं आ रहा है। अभ्यर्थी बीते 45 दिनों से कार्मिक विभाग के जबाव का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन जबाव न आने से अभ्यर्थियों में आक्रोश पनपता जा रहा है।
अभ्यर्थियों में कांगड़ा से विपन, अमित सुदेश, उपनेश, संजीव, सचिन, जिला ऊना से मनीष, वरुण, भूपेंद्र ठाकुर, प्रियंका, हमीरपुर से सुनील, अंकु शर्मा, निखिल, अजय शर्मा, अजय ठाकुर, बिलासपुर से संदीप, सुशील चंद, वीरेंद्र, विवेक, मंडी से पंकज शर्मा, प्रशांत, पवन, राज ठाकुर, अनु ठाकुर, पूनम, कुल्लू से
संदीप, अभिमन्यु, कुलदीप, चंबा से अनीश, कर्म सिंह, राजीव, सोलन से राहुल, दीपक, हरीश, शिमला से संजय, रविंद्र, राकेश और संजीव सोमवार को प्रदशर्न में पहुंचे। बेरोजगार अभ्यर्थियों की पुरजोर मांग है कि अंतिम परिणाम जल्द से जल्द घोषित किया जाए। जब तक अंतिम परिणाम घोषित नहीं होता है अभ्यर्थी क्रमिक अनशन को जारी रखेंगे।