फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जेएनवी में छठी कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी को, एडमिट कार्ड जारी

Sat, 13 Jan 2024 06:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

कोठीपुरा में कक्षा छठी में सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी को होगी। जिले के 2786 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया हैं। परीक्षा 12 केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन
परीक्षा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में कक्षा छठी में सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी को होगी। जिले के 2786 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया हैं। परीक्षा 12 केंद्रों पर होगी।

विज्ञापन

प्राचार्य सतीश जोशी ने बताया कि परीक्षा से संबंधित तैयारियां चल रही हैं।

परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (छात्र) घुमारवीं, छात्रा घुमारवीं, छात्र बिलासपुर, छात्रा बिलासपुर, भराड़ी, कुठेड़ा, झंडूता, बरठीं, कलोल, जुखाला, स्वारघाट और श्री नयना देवी जी शामिल हैं।

परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए है। विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र स्कूल की वेबसाइट और नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी विद्यार्थी को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या आ रही है तो वह स्कूल के हेल्प डेस्क नंबर 94181-14501 और 01978280342 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें