फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में जर्मन मेड गुब्बारे के साथ मिला ट्रांसमीटर

Mon, 15 Feb 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी में करसोग पुलिस थाना के तहत भनेरा में रविवार को एक संदिग्ध गुब्बारा और ट्रांसमीटर मिलने से अफरातफरी मच गई। स्थानीय निवासी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


इसके बाद करसोग पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को कब्जे में ले लिया। रविवार को भनेरा निवासी हेमंत ने पुलिस को सूचना दी कि यहां एक संदिग्ध गुब्बारा और ट्रांसमीटर पड़ा हुआ है।

जिस पर करसोग पुलिस थाने से एएसआई अमर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को कब्जे में लिया। जांच में पाया गया कि गुब्बारा मेड इन जर्मन है। जिसमें ट्रांसमीटर भी लगा है।
विज्ञापन


पूर्व में भी चुराग गांव में इस तरह का गुब्बारा मिल चुका है। इधर, पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि इस तरह के गुब्बारे मौसम की जानकारी लेने के लिए प्रयोग में लाए जाते हैं। एहतियातन जांच के लिए इसे एफएसएल लैब मंडी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें