फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन: शिमला में नहीं बनेगा परीक्षा केंद्र, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने लिया फैसला

Sun, 22 Jan 2023 11:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एनटीए की ओर से जारी किए गए जेईई मेन के सेशन एक के शेड्यूल के अनुसार तय किए गए परीक्षा केंद्रों में 24, 25, 28, 29, 30, 31 जनवरी और एक फरवरी को परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। 
विज्ञापन
जेईई मेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बर्फबारी की संभावनाओं को देखते हुए इस बार शिमला में परीक्षा केंद्र स्थापित नहीं किया है। एनटीए ने इसके लिए संशोधित शेड्यूल जारी किया है। रोलनंबर भी साइट पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। 

विज्ञापन

शिमला व किन्नौर के परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए नजदीकी जिला सोलन और बिलासुपर में परीक्षा केंद्र आवंटित किए हैं।

अब ये परीक्षार्थी जेईई मेन के लिए सोलन और बिलासपुर केंद्र में समय से पहुंचकर परीक्षा दे सकेंगे। बर्फ पड़ने की स्थिति में वह परीक्षा देने से वंचित नहीं रहेंगे।  2019 में भी ऐसे कुछ परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में देरी से पहुंचने के कारण परीक्षा देने से वंचित रह गए थे। सत्र एक की इस परीक्षा के लिए औसतन शिमला में 1,500 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र चुनते थे। इस बार ऐसे सभी विद्यार्थियों को सोलन या बिलासपुर में परीक्षा देने के लिए जाना होगा। 

यह रहेगा संशोधित शेड्यूल
एनटीए की ओर से जारी किए गए जेईई मेन के सेशन एक के शेड्यूल के अनुसार तय किए गए परीक्षा केंद्रों में 24, 25, 28, 29, 30, 31 जनवरी और एक फरवरी को परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। 
विज्ञापन


अमर उजाला ने 27 दिसंबर को उठाया था मामला
अमर उजाला ने 27 दिसंबर को जेईई मेन सत्र एक  के दौरान बर्फ गिरने, रास्तों के बंद होने की स्थिति में परीक्षा केंद्र पहुंचने में पेश आने वाली परेशानियों का मामला उठाया था। उनकी शिमला में केंद्र न दिए जाने की मांग को उठाया था। निजी कोचिंग संस्थान के निदेशक योगेंद्र मीणा और एक अन्य संस्थान की निदेशक नीना गुप्ता ने माना कि इस बार शिमला में जेईई मेन सेशन एक का परीक्षा केंद्र नहीं दिया गया है। इससे छात्रों की चिंता कम हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें