फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नकली दवा बनाने के चार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र पेश

Sun, 22 Jan 2023 11:43 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नामी कंपनियों की नकली दवाएं बनाने के आरोप में गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ ड्रग विभाग ने शनिवार को कोर्ट में आरोप पत्र पेश किया। विभाग ने 900 पन्नों के आरोप पत्र में 52 लोगों को गवाह बनाया है। 
विज्ञापन
आरोप पत्र(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नामी कंपनियों की नकली दवाएं बनाने के आरोप में गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ ड्रग विभाग ने शनिवार को कोर्ट में आरोप पत्र पेश किया। विभाग ने 900 पन्नों के आरोप पत्र में 52 लोगों को गवाह बनाया है। इसमें नकली दवा निर्माण समेत अन्य राज्यों में दवाएं बेचने समेत कई आरोप हैं। अभी चारों आरोपी जेल में हैं। इसके बाद अदालत में आरोपियों के खिलाफ ट्रायल चलेगा। उच्च न्यायालय में भी यह मामला विचाराधीन है। 22 नवंबर, 2022 को ड्रग विभाग ने एक क्रेटा गाड़ी को पकड़ा था। इसमें बड़ी नामी कंपनियों की नकली दवाएं मिलीं। चालक से पूछताछ की तो सिक्का होटल के समीप एक गोदाम से भारी संख्या में नकली दवाई मिली। बाद में विभाग ने बद्दी से सब्जी मंडी स्थित एक कंपनी को पकड़ा, जिसमें इन दवाइयों का निर्माण होता था।

विज्ञापन


विभाग ने कंपनी को सीज कर मशीनरी कब्जे में ली। यह नकली दवाई उत्तर प्रदेश के आगरा और अन्य जगह सप्लाई होती थीं। आरोपी की आगरा में एक दुकान थी, जिससे विभाग ने नकली दवाइयां पकड़ी। मामले में पुलिस ने आगरा निवासी मोहित बंसल और अतुल गुप्ता, इंदौर के विजय कौशल, मुरादाबाद नरेश कुमार को गिरफ्तार किया था। विभाग ने दो माह के भीतर चारों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र पेश कर दिया है। विभाग को मामले में कच्चे माल के सप्लायर और कंपनी में कार्य करने वाले तलाश थी, लेकिन यह हत्थे नहीं चढ़ पाए। इसके लिए विभाग इन आरोपियों को पीओ घोषित करने की भी अदालत से मांग करेगा। ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने 900 पेज का चालान पेश कर करने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें