फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरी के बरैयोगी में जेसीबी चालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर/मंडी। उपमंडल गोहर की उपतहसील छतरी के बरैयोगी में एक जेसीबी चालक की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दो नवंबर को शाम करीब सात-आठ बजे कुछ लोग बरैयोगी में एक ढाबे के पास पार्टी कर रहे थे। इसमें जेसीबी चालक प्रवीण कुमार पुत्र मेहर सिंह निवासी मैहतपुर, पंजाब और दुनी चंद निवासी लटाग भी शामिल थे। खाने-पीने के दौरान इन दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
इस पर दुनी चंद ने प्रवीण कुमार को लात मार दी। इससे प्रवीण कुमार साथ लगती खड्ड में जा गिरा। पत्थरों में गिरे होने के कारण प्रवीण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दुनी चंद ही शाम को किसी अस्पताल में ले गया लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिलने पर शव कब्जे में लिया और मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में ढाबा संचालक मेहर चंद निवासी भलाती के भी बयान कलमबंद किए हैं।
विज्ञापन

एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने कहा कि हत्या मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें