फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jnv Class 6 Admission 2023: जवाहर नवोदय विद्यालयों में छठी कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Sat, 22 Jul 2023 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

नवोदय विद्यालय समिति की ओर से प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जा रही है। पहला चरण इस साल 4 नवंबर को सुबह 11:30 बजे और दूसरा चरण 20 जनवरी को सुबह 11:30 बजे होगा।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहर नवोदय विद्यालयों में सत्र 2024-25 में छठी कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त है। योग्य विद्यार्थी जवाहर नवोदय स्कूल चयन परीक्षा 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के लिए विद्यार्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से पांचवीं कक्षा में पास होना जरूरी है।

विज्ञापन


विद्यार्थी का जन्म 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच का होना चाहिए। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जा रही है। पहला चरण इस साल 4 नवंबर को सुबह 11:30 बजे और दूसरा चरण 20 जनवरी को सुबह 11:30 बजे होगा।

पहले चरण में 4 नवंबर को जम्मू और कश्मीर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, अरुणाचल में दिबांग घाटी और तवांग, हिमाचल प्रदेश में चंबा, किन्नौर, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, शिमला, पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग, लद्दाख में लेह और कारगिल में परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें