फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने बदले की भावना से रोका मिनी सचिवालय भवन का निर्माण : गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
- चेताया, निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं किया तो आंदोलन के लिए होंगे मजबूर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से मिनी सचिवालय भवन के रोके गए निर्माण कार्य को जनता के हित में अविलंब शुरू करने की मांग की है, ताकि इसका लाभ आमजन को मिल सके।
उन्होंने चेताया कि यदि इस मिनी सचिवालय भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं किया तो लोगों के साथ सड़कों पर उतरकर संघर्ष किया जाएगा। कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष इस मिनी सचिवालय की मांग रखी थी। उन्होंने इसकी आधारशिला भी रखी थी, इसका कार्य भी शुरू कर दिया था। इस भवन का काफी काम हो चुका है, लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही वर्तमान कांग्रेस विधायक द्वारा इस कार्य को राजनीतिक बदले की भावना से रोका जा रहा है, बल्कि इस कार्य में रोड़ा अटकाने का काम किया जा रहा है। इसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। यहां मिनी सचिवालय बनने से घुमारवीं उपमंडल के हजारों लोगों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं प्राप्त होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता पर काबिज होते की प्रदेश की सुक्खू सरकार ने पहले पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को बंद कर दिया। अब पूर्व भाजपा सरकार द्वारा शुरू करवाए गए निर्माण कार्यों को अधर में लटकाया जा रहा है। भाजपा आने वाले दिनों में लोगों को कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति जागरूक करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें