फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए हिमाचल में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित

Wed, 06 Jan 2021 05:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
पंचायत चुनाव हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए 17, 19 और 21 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राज्य में तीन चरणों में होने वाले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में मतदान के लिए यह अवकाश दिया गया है। मुख्य सचिव अनिल खाची ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिन क्षेत्रों में यह चुनाव हो रहा है, वहां के वोटरों को यह छुट्टी दी गई है।

विज्ञापन


यह अवकाश राज्य के सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, निगमों, बोर्डों, औद्योगिक संस्थानों में वैतनिक अवकाश रहेगा। राज्य के विभिन्न हिस्सों में नौकरी करने वाले ऐसे वोटरों को विशेष कैजुअल अवकाश मिलेगा, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग  कर सकें। यह अवकाश कर्मचारियों को तभी मिलेगा, अगर वे इस संबंध में संबंधित पीठासीन अधिकारी से प्रमाणपत्र लाकर प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें