फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश झील में जन्माष्टमी पर स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Fri, 26 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
मणिमहेश झील में जन्माष्टमी पर हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मणिमहेश झील में जन्माष्टमी पर हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। छोटे स्नान (छोटा न्हौण) के साथ ही मणिमहेश यात्रा का विधिवत आगाज भी हो गया है। यह यात्रा आगामी 15 दिन राधाष्टमी तक जारी रहेगी। राधाष्टमी के दिन मुख्य स्नान (बड़ा न्हौण) के साथ इस यात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन


बीते बुधवार को करीब चालीस हजार श्रद्धालु मणिमहेश के लिए रवाना हुए थे। वीरवार शाम तक साठ हजार श्रद्धालु झील में स्नान कर चुके थे जबकि रात तक स्नान में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक लाख तक पहुंचने की उम्मीद है।

मणिमहेश यात्रा के लिए एक माह से श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी लेकिन वीरवार से मणिमहेश यात्रा का आधिकारिक रूप से आगाज हुआ। बुधवार को बारिश के बावजूद भारी संख्या में लोग मणिमहेश दर्शनों  के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


इन लोगों ने रात को डल झील के पास डेरा डाले रखा और पूरी रात शिवजी के जयकारे लगाते रहे। रात करीब सवा दस बजे जैसे ही स्नान के कृष्ण पक्ष की अष्टमी की तिथि शुरू हुई मौसम भी साफ हो गया। श्रद्धालुओं ने कैलाश पर्वत व पवित्र मणि के दर्शन किए।
विज्ञापन

मौसम साफ होने से प्रशासन ने ली राहत की सांस

मणिमहेश में छोटे पवित्र स्नान में बारिश के बावजूद कोई विघ्न न डलने पर भरमौर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। प्रशासन के लिए एक समय में एक लाख श्रद्धालुओं को संभालना बड़ी चुनौती थी।

अतिरिक्त दंडाधिकारी भरमौर विनय धीमान ने बताया कि छोटे स्नान की यात्रा सफल रही है। प्रशासन आगामी दिनों में प्रबंध ऐसे ही बनाए रखेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें