फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमंच में पूर्व सैनिक का छलका दर्द, 15 दिन में समाधान न होने पर दी आत्महत्या की चेतावनी

Mon, 09 Nov 2020 10:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, अर्की (सोलन)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरकार के जनमंच में रोहांज जलाणा पंचायत के पूर्व सैनिक दिला राम ठाकुर का दर्द छलका। उन्होंने कहा कि डंगे के निर्माण के लिए बीडीओ कुनिहार को 2008 में विकास में जन सहयोग के तहत राशि जमा कराई थी। दो बार पहले भी जनमंच में आ चुका हूं। प्रधानमंत्री तक से शिकायत की। अब तक बजट नहीं मिला।

विज्ञापन


अब तो मैंने अपने पैसे से ही डंगे का निर्माण करवा दिया है। उन्होंने शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज से कहा कि अब मुझे कुछ नहीं चाहिए। पैसा भी नहीं, बस आप मामले की जांच करवाएं कि देरी क्यों हुई।

उन्होंने मंत्री के सामने अधिकारियों को चेताया कि अगर 15 दिन में शिकायत का समाधान न हुआ तो वह आत्महत्या करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। दिला राम ने कहा- मंत्री जी प्रशासन से काम निकलवाना आसान नहीं है। मुझे इतना डर फौज में नहीं लगा जितना आज लग रहा है। वहीं, मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि इसकी जांच एडीसी सोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें