शिमला। लोक निर्माण विभाग ने शहर में मेटलिंग और पैचवर्क का काम तो पूरा कर लिया है लेकिन सड़कों के किनारे से मलबा नहीं हटाया है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि मलबा फेंकने के लिए शहर के आसपास डंपिंग के लिए उपयुक्त जगह नहीं है। मलबे के कारण समरहिल, टुटू, कनलोग और संजौली में रोज सुबह के वक्त जाम लग रहा है। डंपिग के लिए जगह न होने के कारण डीडीयू के पास पार्किंग और उद्योग निदेशालय का मरम्मत कार्य भी रुका हुआ है। अगस्त माह में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण मलबा सड़कों पर गिर गया था। बाद में इस मलबेे को हटाने के बजाय वहीं सड़क किनारे इसके ढेेर लगा दिए। अभी तक मलबे के यह ढेेर वहीं पड़े हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीन वर्मा ने बताया कि डंपिंग
के लिए उपयुक्त जगह नहीं होने से डीडीयू पार्किंग का निर्माण कार्य काफी समय से रुका हुआ है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शिमला ग्रामीण राजेश अग्रवाल ने बताया कि डंपिंग
विज्ञापन
के लिए जगह न होने से विकास परियोजनाओं को पूरा करने में बहुत दिक्कतें पेश आ रही हैं। प्रदूषण को कम करने के लिए कहीं भी मलबा नहीं फेंका जा सकता।
संवाद