फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur: कंगना रणौत के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, यह नारी शक्ति का अपमान

Tue, 26 Mar 2024 07:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कंगना रणौत के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की ओर से की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कंगना रणौत छोटी काशी कहे जाने वाली मंडी की बेटी है। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि देवभूमि हिमाचल की बेटी कंगना रणौत के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की ओर से की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कंगना रणौत छोटी काशी कहे जाने वाली मंडी की बेटी है। उन्होंने फिल्म जगत में हिमाचल और मंडी का नाम रोशन किया है। उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कंगना रणौत का अपमान पूरे मंडी का अपमान है, पूरे हिमाचल का अपमान है, समूचे देश की संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान है।

विज्ञापन




कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता का यह बयान ही मातृशक्ति के प्रति कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। देवभूमि के लोग कांग्रेस की महिला नेत्री  की ओर से मंडी  की  बेटी  के  इस अपमान  को माफ नहीं करेंगे। मातृशक्ति का अपमान कांग्रेस की आदत बन गई है। लोकसभा के चुनाव में मंडी और हिमाचल की जनता कांग्रेस को उनके इस कृत्य का करारा जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें