फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा सत्र: जयराम ठाकुर बोले- 142 करोड़ के डिजिटल क्लासरूम आवंटन में अनियमितताओं की जांच करवाएंगे

Tue, 17 Nov 2026 05:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।

सार

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का संस्थागत ढांचा खड़ा कर दिया गया है। धारा-118 से जुड़ी फाइल तब आगे बढ़ती है, जब उपायुक्त को ऊपर से संदेश मिलता है। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में हिमाचल प्रदेश पांच दशक पीछे चला गया है। प्रदेश में भ्रष्टाचार की ऐसी स्थिति पहले कभी देखने को नहीं मिली। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का संस्थागत ढांचा खड़ा कर दिया गया है। धारा-118 से जुड़ी फाइल तब आगे बढ़ती है, जब उपायुक्त को ऊपर से संदेश मिलता है। एशिया के सबसे बड़े फार्मा हब बीबीएन में स्क्रैप के काम के लिए भी लोग तय हैं। शिक्षा विभाग में आपूर्ति का काम किसे मिलेगा और टेंडर किस बड़ी कंपनी को दिया जाएगा, इसके लिए भी लोग निर्धारित हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा शुरू करते हुए जयराम ठाकुर ने डिजिटल क्लासरूम योजना में 142 करोड़ रुपये के काम के आवंटन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 777 स्कूलों का चयन कर सीधे नामांकन के आधार पर काम दिया गया। टेंडर की न्यूनतम अनिवार्यता को दरकिनार किया गया, जबकि निर्धारित सीमा से अधिक की खरीद निविदा के माध्यम से होनी चाहिए थी। जयराम ने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति के माध्यम से यह काम हुआ, उसे बाद में प्रशासनिक इकाइयों के लिए बनाए गए आयोग का सदस्य नियुक्त कर दिया गया। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि भाजपा इसकी जांच करेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि बिजली बोर्ड में स्मार्ट मीटर लगाने के मामले भी सैकड़ों करोड़ के घोटाले का जिक्र आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें