फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- एक साल में ही निकल गया प्रदेश की कांग्रेस सरकार का जनाजा

Mon, 12 Feb 2024 05:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

प्रदेश की कांग्रेस सरकार का एक साल में ही जनाजा निकल गया है। आज प्रदेश में विकास के काम ठप पड़े हैं और कर्मचारियों को वेतन के लिए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार का एक साल में ही जनाजा निकल गया है। आज प्रदेश में विकास के काम ठप पड़े हैं और कर्मचारियों को वेतन के लिए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। 14 महीने में 14 हजार करोड़ का ऋण ले लिया और अगले महीने कर्मचारियों को पगार देने के लिए इनके कोष में पैसा नहीं है। यह बात नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी में सराज छात्र कल्याण संघ के वार्षिक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिकरत करते हुए कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अभी जो बजट सत्र शुरू होने जा रहा है उसके लिए विपक्ष पूरी तरह से तैयार है और पूरी मजबूती के साथ सदन में प्रदेश सरकार के गलत निर्णयों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएंगी।

विज्ञापन


 जयराम ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार में दम है, इसलिए पूर्व की यूपीए सरकार के खिलाफ श्वेत पत्र जारी किया। पूर्व सरकार के समय में देश की जो बदहाली हुई थी और उसका सारा कच्चा चिट्ठा देश के समक्ष रखा है। सराज छात्र कल्याण संघ के वार्षिक कार्यक्रम में सराज क्षेत्र से संबंध रखने वाले युवाओं और युवतियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और अपने क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक को प्रस्तुत करने का प्रयास किया। सराज की पारंपरिक फागली को उन्होंने मंच पर दिखाया। इस दौरान नाटी भी डाली गई और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को जयराम ठाकुर ने सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज, वशिष्ट अतिथि सूरजमनी, स्थानीय पार्षद सोमेश उपाध्याय, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुनीश कपूर, सराज भाजपा नेता टेक सिंह, सराज छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष चमन मेहता सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


भाजपा विधायक दल की बैठक 14 को
जयराम ठाकुर ने बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक 14 फरवरी को राज्यपाल के उद्बोधन के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के कक्ष में होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें