फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जयराम ठाकुर बोले- चुनाव लड़ने की इच्छा जताना सभी का अधिकार

Sat, 04 Nov 2023 08:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

जयराम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने झूठ बोलकर सत्ता हथियाई है और झूठ बोलकर ही सरकार भी चला रहे हैं। इस झूठ का आने वाले लोकसभा चुनावों में पटाक्षेप होने वाला है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जो चुनाव लड़ने का इच्छुक होता है, वही इस तरह के बयान देता है। वैसे भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताने का अधिकार सभी को है लेकिन टिकट किसे देना, किसे नहीं और किसे, कहां से चुनाव मैदान में उतारना है यह सब पार्टी हाईकमान तय करता है। यह बात पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम के बाद अभिनेत्री कंगना रणौत के बयान पर पूछे पत्रकारों के सवाल के जवाब में कही।

विज्ञापन


जयराम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने झूठ बोलकर सत्ता हथियाई है और झूठ बोलकर ही सरकार भी चला रहे हैं। इस झूठ का आने वाले लोकसभा चुनावों में पटाक्षेप होने वाला है। महिलाओं के साथ 1500 का जो झूठा वादा किया था उसको पूरा नहीं करने का श्राप कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा मांचली ठाकुर, जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा, महामंत्री निशा सैनी, चांदनी शर्मा, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष और पार्षद सुमन ठाकुर उपस्थित रहे।

11 माह में मंडी को बनाया खंडहर
उन्होंने कहा कि देवभूमि में झूठ बोलकर ये सरकार सत्ता चलाना चाहती है। 11 महीने की इस सरकार ने ग्यारह हजार से अधिक का लोन ले लिया है। पूरा मंडी खंडहर बना दिया। व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली ये सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। मंडी में ढाई सौ करोड़ से हमने शिवधाम का काम शुरू किया था। इसमें 40 करोड़ से अधिक खर्च हो चुका है लेकिन 11 महीने से वहां लटका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें