फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- सीएम होता तो राज्यसभा चुनाव में हार के बाद छोड़ देता पद

Sun, 28 Apr 2024 05:39 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर मैं सीएम होता तो राज्यसभा चुनाव में हार के बाद पद से इस्तीफा दे देता। जयराम ठाकुर किन्नौर के रिकांगपियों में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
सोशल मीडिया हैंडल, जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में इस समय मोदी की लहर चल रही है। दस साल के काम को देखकर देश के कोने-कोने से आवाज आ रही है कि आएगा तो मोदी ही। देश के लोग किसी नेता पर इस तरह से विश्वास अकारण ही नहीं कर रहे हैं। इसके पीछे नरेंद्र मोदी के दस साल की मेहनत है। दस साल में जो हुआ वह पिछले 70 सालों में भी नहीं हो पाया। चाहे आज किन्नौर और बॉर्डर एरिया की सड़कें हों या नेटवर्क से लेकर अन्य तरह की कनेक्टिविटी। हर क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास हुआ है।

विज्ञापन


विज्ञापन


प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। ऐसे-ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो पहले कभी नहीं हुए थे। मुख्यमंत्री ने पुलिस को अपने विधायकों की रखवाली करवाने और विपक्ष के नेताओं की जासूसी करवाने में लगा रखा है। उन्होंने कहा कि अगर मैं सीएम होता तो राज्य सभा की हार के बाद पद से इस्तीफा दे देता। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ-साथ कांग्रेस के मंडी संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी से पूछा कि जब किन्नौर के संस्थान मुख्यमंत्री बंद कर रहे थे आप उसका विरोध करने की बजाय उनका समर्थन क्यों कर रहे थे। इस मौके पर मंडी से लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें