फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: जयराम ठाकुर बोले- सीएम सुक्खू बताएं, उपमुख्यमंत्री के खिलाफ किस तरह की चल रही जांच

Tue, 27 Jan 2026 06:27 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम बताएं कि आखिर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ किस तरह की जांच चल रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को गोलमोल जवाब देने की जगह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ किस तरह की जांच चल रही है। जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू शायद इस डर से इसे साधारण पत्र बताकर टाल रहे हैं कि कहीं इस जांच की आंच उनकी अपनी कुर्सी तक न पहुंच जाए।

विज्ञापन


नेता विपक्ष ने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर की गई घोषणाओं को कोरी और भ्रामक बताते हुए कहा कि जब सरकारी खजाना पूरी तरह खाली है। मुख्यमंत्री केवल वोट बैंक साधने के लिए पुराने कागजों को पढ़कर जनता को झूठा दिलासा दे रहे हैं। इस पर अब हिमाचल की जनता को रत्ती भर भी विश्वास नहीं रहा है।

जयराम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए भारत-यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते को देश की आर्थिक यात्रा में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक समझौता भारत को 27 यूरोपीय देशों के विशाल बाजार से सीधे जोड़ता है, जिससे भारतीय उत्पादों के 99 प्रतिशत से अधिक हिस्से को तरजीही पहुंच प्राप्त होगी। प्रधानमंत्री मोदी का यह सशक्त और निर्णायक कदम न केवल किसानों को समृद्ध करेगा और एमएसएमई सेक्टर को मजबूती देगा, बल्कि विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्रों में क्रांति लाकर युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें