फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: शक्तिपीठ ज्वालामुखी में गुप्त नवरात्र का पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ समापन

Tue, 27 Jan 2026 01:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)।

सार

ज्वालामुखी मंदिर में विश्व कल्याण व विश्व शांति के लिए आठ दिन से चल रहे माघ मास के गुप्त नवरात्रों का मंगलवार को नवमी को विधिवत पुर्णाहुति के साथ समापन किया गया। 
विज्ञापन
शक्तिपीठ ज्वालामुखी में गुप्त नवरात्र का पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ समापन्। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में विश्व कल्याण व विश्व शांति के लिए आठ दिन से चल रहे माघ मास के गुप्त नवरात्रों का मंगलवार को नवमी को विधिवत पुर्णाहुति के साथ समापन किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा, मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा, डीएसपी आर पी जसवाल व मंदिर न्यास सदस्यों पुजारी अविनेंद्र शर्मा, पुजारी दिव्यांशु भूषण दत्त आदि ने विशेष रूप से शिरकत की। इसके बाद एसडीएम, मंदिर अधिकारी व न्यास सदस्यों ने कन्या पूजन व प्रसाद बांट कर गुप्त नवरात्रि का समापन किया।

विज्ञापन


न्यास सदस्य पुजारी अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि इन गुप्त नवरात्र में गणपति, गायत्री, बटुक भैरव का पांच लाख व ज्वालामुखी मूल मंत्र का सवा 11 लाख की संख्या में जाप किया गया। इसके साथ दुर्गा सप्तशती के 100 पाठ भी किए गए और आज दशांश हवन यज्ञ करके पुर्णाहुति के साथ सभी जप पाठ का समापन किया गया। उन्होंने बताया कि मां के आशीर्वाद से विश्व में शांति व जनकल्याण की भावना हो, इसी उद्देश्य की कामना के लिए यह अनुष्ठान किया गया। एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा ने बताया की गुप्त नवरात्रि का समापन हुआ।  उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन में पुजारी वर्ग, न्यास सदस्यों, अधिकारी व कर्मचारी वर्ग ने अपना भरपूर सहयोग दिया। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास की तरफ से सभी इंतजाम किए गए और सभी को पंक्तिबद्ध दर्शन व शांतिपूर्ण दर्शन करवाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें