फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: जयराम बोले- जल जीवन मिशन में हिमाचल में सबसे अच्छा काम

Wed, 22 Mar 2023 06:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस मिशन में हिमाचल प्रदेश ने पूरे देश में सबसे अच्छा काम किया है। एक समय था जब सार्वजनिक नल से ही सभी पानी भरते थे। 
विज्ञापन
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जल जीवन मिशन की चर्चा में भाग लेते हुए नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस मिशन में हिमाचल प्रदेश ने पूरे देश में सबसे अच्छा काम किया है। एक समय था जब सार्वजनिक नल से ही सभी पानी भरते थे। जीवन शैली बदलने से हर घर को नल देने का मिशन चला। मिशन के तहत प्रदेश में नौ लाख पानी कनेक्शन लगाए गए। नेता विपक्ष ने पूछा कि जल जीवन मिशन से पहले कितने कनेक्शन लगे थे, इसकी जानकारी भी सरकार दे। जवाब में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मजाकिया लहजे में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ध्यान कहीं और ही है। यह किसी राजनीतिक सोच में हैं। जल जीवन मिशन से पहले हिमाचल प्रदेश में आठ लाख कनेक्शन थे। प्रदेश की जनता को पानी पहले भी दिया जाता था। जल जीवन मिशन भाजपा सरकार का था। यह सवाल हमसे क्यों पूछे जा रहे हैं।

विज्ञापन


जयराम दिल्ली बहुत जा रहे हैं, इन्हें कहें हमारी फंडिंग मत रुकवा देना : मुकेश
प्रश्नकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री ने मजाक करते हुए विधानसभा अध्यक्ष को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली बहुत जा रहे हैं। इन्हें कहो हमारी फंडिंग मत रुकवा देना। मुकेश ने कहा कि अध्यक्ष महोदय, विधानसभा सत्र के दौरान इनके दौरों को रोका जाए। जवाब में भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को लेकर चिंता जताई है। उन्हें यह भी चिंता जतानी चाहिए कि मंत्रियों से अधिक ओएसडी और सलाहकार बन गए हैं। चुनाव जीत कर आए कांग्रेस विधायकों का भी ध्यान रखना चाहिए।

जयराम-महेंद्र ने अपने विधानसभा क्षेत्रों में बनाए दस-दस रेस्ट हाउस
 भाजपा विधायक राकेश जम्वाल के सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विधायक पूर्व सरकार के दिल जिगर थे। जयराम की आंखों के नूर थे। जयराम ने अपने और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में दस-दस रेस्ट हाउस बना दिए। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के तहत निहरी और चरखड़ी में जल शक्ति विभाग के निरीक्षण कुटीर का निर्माण जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें