नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सदन में भाजपा के 15 विधायकों के निलंबन के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें बेवजह निलंबित किया गया है। सरकार दादागीरी पर उतर आई है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बजट पारित न होता तो सरकार गिर जाती। सरकार आज बची है पर कल नहीं बचेगी। उन्होंने कहा कि सदन में भाजपा के 15 विधायकों के निलंबन के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें बेवजह निलंबित किया गया है। सरकार दादागीरी पर उतर आई है। कांग्रेस के पास बहुमत नहीं है। बजट पास करने के लिए सदस्य संख्या पूरी नहीं है, इसलिए सोची-समझी रणनीति के तहत भाजपा विधायक निलंबित किए गए हैं। सरकार बचाने के लिए ऐसा किया गया है। विक्रमादित्य सिंह ने त्यागपत्र दे दिया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हालात किस कदर बिगड़े हुए हैं।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने बुधवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें पहले ही आशंका थी कि बजट पास करने के लिए कांग्रेस कोई न कोई हथकंडा अपनाएगी, इसीलिए वह राज्यपाल को भी मिलकर आए और अपनी चिंताएं जाहिर कीं। सदन में हम सुचारू रूप से काम करने के लिए तैयार थे। कटौती प्रस्ताव में लोक निर्माण मंत्री पद पर चर्चा होनी थी। वह इन विषयों के लिए सदन में आए थे। वह सरकार से सवाल पूछने वाले थे, लेकिन विपक्ष के सदस्यों को बिना मतलब निलंबित कर दिया गया है। सदन में 68 सदस्य हैं और 100 से अधिक मार्शल भीतर पहुंच गए। भीड़ के कारण उनके कई सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई।