फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ से मारपीट की तो होगी जेल

Thu, 23 Apr 2020 09:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
डीजीपी सीताराम मरडी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

डीजीपी सीताराम मरडी ने कहा है कि अगर अब डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ किसी तरह की अभद्रता हुई तो ऐसा करने वाले सीधे जेल जाएंगे। डीजीपी ने कहा सरकार ने हाल ही में कानूनी में संशोधन किया है जिसके बाद अब जेल के साथ-साथ जुर्माना भी लगेगा। उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल में कोरोना को लेकर हालात संतोषजनक हैं, लेकिन एहतियात बरतना जरूरी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी को कोरोना कर्मवीरों का सम्मान करना चाहिए। इंदौर का उदाहरण देकर कहा कि जहां लोग पत्थर मारते हैं, वहां इस समय सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, बिलासपुर में कश्मीरी लेबरों के साथ हाथापाई की घटना की निंदा करते हुए मरडी ने कहा कि भारत सर्वधर्म सद्भाव का देश है। ऐसे में लोगों को इस तरह की कोई घटना नहीं करनी चाहिए और एक दूसरे की भावनाओं और धार्मिक आस्थाओं का पूरा सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें