फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress Jagriti Thakur: इस फिल्म से बॉलीवुड में पदार्पण करेंगी हिमाचल की जागृति ठाकुर

Mon, 27 Jun 2022 10:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

फिल्म में जागृति ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक की भूमिका अदा की है। फिल्म की पटकथा धर्म नगरी कुरुक्षेत्र और 48 कोस की परिक्रमा को केंद्र कर लिखी गई है। 
विज्ञापन
जागृति ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर के नौलखा की अभिनेत्री जागृति ठाकुर बॉलीवुड में पदार्पण करने जा रही हैं। इनकी फिल्म 48 कोस आठ जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में जागृति ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक की भूमिका अदा की है। फिल्म की पटकथा धर्म नगरी कुरुक्षेत्र और 48 कोस की परिक्रमा को केंद्र कर लिखी गई है। जागृति ठाकुर ने बताया फिल्म के पोस्टर और प्रोमो को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी सराहा है।

विज्ञापन


जागृति ठाकुर पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में जाना माना नाम है। वह चंडीगढ़ में प्रोडक्शन हाउस भी चला रही हैं। इसके अलावा जागृति 2016 में मिस हिमालया इंटरनेशनल, 2018 में मिस राइजिंग इंडिया और मिस राइजिंग एशिया का ताज भी जीत चुकी हैं। बेटी के बॉलीवुड में पदार्पण और सफलता पर पिता सुरेश ठाकुर और माता अंजू ठाकुर खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें