मिस्टर सिरमौर प्रतियोगिता में पांवटा के तरीम खान मिस्टर सिरमौर, माजरा के राहुल फर्स्ट रनरअप और नाहन के रोहित सेकेंड रनरअप रहे। तीनों वर्गों के टॉप-10 प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिए गए।
मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के विजेता जगजीत सिंह जैकी ने कहा कि हिमाचल ने बेहतर आयोजन करवाया। ऐसे आयोजन से नशे से दूर रहने, फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग की तरफ बेहतर करने का संदेश मिलता है।
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सुखराम चौधरी, विशिष्ट अतिथि सुरेश गर्ग और अशोक गोयल ने कहा कि सना फिटनेस सेंटर के संचालक शाहबाज खान की टीम इस आयोजन के लिए बधाई की पात्र है। इस तरह की स्पर्धा से नशे से दूर रखने, बेहतर फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग की तरफ युवाओं का रुझान बढ़ेगा।