फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जगत नेगी बोले- जयराम को आईना दिखाता हूं, वह पता नहीं उसमें क्या देखते हैं कि तिलमिला जाते हैं

Sat, 06 Dec 2025 02:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

 जगत सिंह नेगी ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर जमकर जुबानी हमले किए। 
विज्ञापन
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी। - फोटो : jagat negi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को मंडी में राज्य सरकार के 11 दिसंबर को प्रस्तावित आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर जमकर जुबानी हमले किए। तल्खी के सवाल पर नेगी ने कहा कि मैं तो सिर्फ जयराम ठाकुर को आईना दिखाता हूं, लेकिन वह उसमें पता नहीं क्या देख लेते हैं कि तुरंत तिलमिला जाते हैं।

विज्ञापन



मीडिया से बातचीत में भाजपा की ओर से सम्मेलन पर सवाल उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा क्या कहती है उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सरकार हमारी है, जनता हमारी है। हमें जनता की भलाई के लिए काम करना है, न कि भाजपा की इच्छा के अनुसार। इससे पहले नेगी ने धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर, अधिकारियों और प्रशासनिक टीम के साथ पड्डल मैदान का दौरा किया और रैली स्थल की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर का जनसंकल्प सम्मेलन भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग भाग लेने पहुंचेंगे। लोगों के आवागमन, बैठने की व्यवस्था, खानपान से लेकर सुरक्षा तक प्रशासन को सभी प्रबंधों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं। नेगी ने प्रदेशवासियों से इस सम्मेलन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें