शुक्रवार को रात 8:15 बजे हुए हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी कमांद को दी। ग्रामीणों की मदद से दोनों जवानों को खाई से निकाला और कटौला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पालमपुर से पहुंची सैनिक टुकड़ी ने शव अपनी कस्टडी में लिए।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान नितेश कुमार (32) निवासी टारना हिल,थनेहड़ा और महेंद्र कुमार (32) निवासी दूसरा खाबू, बल्ह के रूप में हुई है। नितेश कुमार हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल, गुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर) में इंस्ट्रक्टर के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। महेंद्र कुमार जेके राइफल्स में मध्य प्रदेश में तैनात थे।