फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jacqueline Fernandez: श्रीलंका में तनाव के खात्मे के लिए जैकलीन ने किया बगलामुखी में यज्ञ

Thu, 14 Jul 2022 06:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा/ज्वालामुखी/चिंतपूर्णी (ऊना)

सार

कांगड़ा की पार्किंग में जैसे ही जैकलीन की गाड़ी पहुंची तो लोग उनकी झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। माता के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें माता का स्वरूप भेंट किया गया। 
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका में उपजे हालात से भारत में बॉलीवुड भी चिंतित है। पड़ोसी देश में तनाव के खात्मे के लिए श्रीलंकाई मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज वीरवार को प्रदेश की शक्तिपीठों में पूजा-अर्चना की। शक्तिपीठ बज्रेश्वरी और ज्वालामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जैकलीन ने देर शाम बगलामुखी मंदिर में यज्ञ भी किया। इधर, जैकलीन की एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

विज्ञापन


पहले जैकलीन ने बज्रेश्वरी मंदिर में माथा टेका।  मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके साथ ही मां बज्रेश्वरी मंदिर की महता के बारे भी उन्हें जानकारी दी। जैकलीन प्रसिद्ध मंदिर माता बगलामुखी भी जाएंगी। यहां वह हवन भी करेंगी। कांगड़ा की पार्किंग में जैसे ही जैकलीन की गाड़ी पहुंची तो लोग उनकी झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। माता के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें माता का स्वरूप भेंट किया गया। 

वहीं इसके बाद जैकलीन शक्तिपीठ ज्वालामुखी पहुंची और वहां पर शीश नवाया। मंदिर पुजारी ने उन्हें विधिवत पूजा अर्चना करवाई गई। वहीं मंदिर प्रशासन तहसीलदार विचित्र सिंह ने उन्हें माता की तस्वीर स्मृति स्वरूप में दी। बॉलीवुड स्टार पहली बार ज्वालामुखी में दर्शनों को पहुंची हैं। 
विज्ञापन


मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचीं जैकलीन
जैकलीन फर्नांडिज वीरवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंची। इस दौरान उन्होंने मां के दरबार में शीश नवाया और मां की पूजा अर्चना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें