फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई मंडी: एक ही चिप से होंगे दिमाग, आंखों, मांसपेशियों और हृदय के टेस्ट

Wed, 15 Dec 2021 11:03 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

हिमाचल प्रदेश के आईटीआई मंडी में केटालिस्ट ग्रैंड चैलेंज में एक लाख का प्रथम पुरस्कार मिला है। इसकी खासियत है कि इससे एक साथ ईसीजी, ईओजी और ईएमजी जांच हो सकती है। अब तक हर पार्ट के लिए अलग-अलग डिवाइस का इस्तेमाल किया जाता था। यह महंगा भी पड़ता था। 
विज्ञापन
चिप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिमाग, आंखों, मांसपेशियों और हृदय (ईसीजी) के टेस्ट अब 2600 रुपये की चिप से हो सकेंगे। इसके लिए अलग-अलग उपकरणों की जरूरत नहीं पड़ेगी। बायो एप ईएक्सजी पिल चिप से यह संभव होगा। इसे हिमाचल प्रदेश के आईटीआई मंडी में केटालिस्ट ग्रैंड चैलेंज में एक लाख का प्रथम पुरस्कार मिला है। इसकी खासियत है कि इससे एक साथ ईसीजी, ईओजी और ईएमजी जांच हो सकती है। अब तक हर पार्ट के लिए अलग-अलग डिवाइस का इस्तेमाल किया जाता था। यह महंगा भी पड़ता था। यह चिप बहुत सस्ती भी है। इसे मात्र 2600 रुपये में लिया जा सकता है।

विज्ञापन


अपसाइड डाउन लैब कंपनी ने पहली बार इस तरह की चिप बनाई है। आईआईटी मंडी के सहयोग से कंपनी के शोधकर्ता दीपक खत्री, दीक्षांत और भावना ने इसे तैयार किया है। उन्होंने बताया कि इस उपकरण को बड़ी आसानी से बॉडी से कनेक्ट कर सकते हैं। सबसे पहले इस चिप को इलेक्ट्रोल के साथ कनेक्ट किया जाता है। फिर इसे किसी भी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ सोल्ड्रिंग कर जोड़कर इसे स्क्रीन पर देखा जा सकता है।

सिर पर पहनो कैप, दिमाग से दो संदेश, कंप्यूटर स्मार्ट फोन चलेगा
दूसरे नंबर पर डेक्स्टोवायर स्टार्टअप रहा है। माउसवेयर नाम का एक पहनने योग्य उपकरण विकसित किया है, जो सिर पर पहना जाएगा। दिमाग के साधारण आदेशों के साथ कंप्यूटर और स्मार्ट उपकरणों के हाथों से मुक्त संचालन को सक्षम कर ऊपरी अंगों के विकलांग लोगों को सशक्त बनाएगा। सिर पर पहने जाने वाले इस उपकरण के साथ, उपयोगकर्ता अपने सिर को घुमाकर माउस कर्सर को स्थानांतरित कर सकते हैं और सुलभ स्विच के साथ क्लिक कर सकते हैं। स्मार्ट फोन और कंप्यूटर चलेगा। 
विज्ञापन


तपेदिक बीमारी का तुरंत पता लेगा
तीसरे नंबर पर हेल्थटेक स्टार्टअप है। जो हेल्थकेयर डायग्नोस्टिक्स स्पेस में जेनेटिक डिसऑर्डर और श्वसन संबंधी असामान्यता का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करता है। यह तपेदिक जैसी बीमारियों का पता लगाने में कारगर साबित होगा। 

ये शोधकर्ता भी जीते
बौड रिसोर्सेज ग्रेविटी स्टोरेज पर काम कर रहा है, जो बैटरियों की तुलना में ग्रिड-स्केल स्टोरेज के लिए बहुत कम लागत वाला समाधान है। यह गुरुत्वाकर्षण क्षमता का उपयोग करते हुए हाइड्रो पावर के समान काम करता है, लेकिन बिना किसी बांध या पानी के जो ऊंचाई के माध्यम से वजन उठाकर और बिजली भेजने के लिए इसे कम करके ऊर्जा संग्रहित करता है। यह भंडारण प्रौद्योगिकी की शायद सबसे कम लागत प्रदान करता है। एपरियो एनर्जी ने माइक्रो विंड टर्बाइन सिस्टम विकसित किया है, जो वितरित ऊर्जा स्थान और दूरदराज के क्षेत्रों में बिजली बस्तियों में डीजल जनरेटर को ऑफ-सेट करके आर्थिक, जलवायु और सामाजिक लाभ प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें