फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

scholarship scam: हिमाचल के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में आईटीएफटी संस्थान प्रमुख गिरफ्तार

Tue, 07 Jun 2022 09:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

265 करोड़ से अधिक के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने आईटीएफटी संस्थान मोहाली के प्रमुख मुकेश कुमार को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। इस संस्थान पर सबसे ज्यादा 40 करोड़ की स्कॉलरशिप हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन
गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित 265 करोड़ से अधिक के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने आईटीएफटी संस्थान मोहाली के प्रमुख मुकेश कुमार को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। इस संस्थान पर सबसे ज्यादा 40 करोड़ की स्कॉलरशिप हड़पने का आरोप है। सीबीआई को काफी समय से आरोपी की तलाश थी। अब तक इस मामले में विभिन्न संस्थानों के 25 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।  

विज्ञापन


सूचना के आधार पर सीबीआई की टीम ने कई मर्तबा चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली और अन्य राज्यों में दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ रहा था। आरोपी को चंडीगढ़ से पकड़कर शिमला लाया गया है। मंगलवार को सीबीआई थाना शिमला में मुकेश कुमार से पूछताछ की गई। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें