फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: चंबा और जम्मू-कश्मीर सीमा पर 12 साल बाद आईटीबीपी तैनात, और मजबूत होगा सुरक्षा पहरा

Tue, 29 Oct 2024 10:51 AM IST
Krishan Singh सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

 चंबा के सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा चौकियों में 12 वर्ष बाद अब भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान सरहद की रखवाली के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
चंबा और जम्मू-कश्मीर सीमा पर आईटीबीपी तैनात। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश और पड़ोसी राज्य जेएंडके की सीमाओं पर सुरक्षा पहरा अब और मजबूत होगा। जिला चंबा के सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा चौकियों में 12 वर्ष बाद अब भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान सरहद की रखवाली के लिए पहुंचे हैं। अब तक 120 के करीब आईटीबीपी जवान पहुंचे हैं, जो हिमाचल प्रदेश पुलिस बटालियन के जवानों संग मोर्चा संभालेंगे। आगामी समय में आईटीबीपी के कमांडेंट समेत अन्य जवानों के भी यहां पर पहुंचने की उम्मीद हैं।

विज्ञापन


सतरुंडी में वर्ष 1998 में हुई थी आतंकवादी घटना
जिला के सीमांत क्षेत्र लंगेरा, गुल्लू की मंडी, गढ़ माता, पद्धरी जोत समेत अन्य सुरक्षा चौकियों और खैरी पुल पर सुरक्षा के लिहाज से हिमाचल प्रदेश पुलिस बटालियन के जवानों समेत आईटीबीपी के जवानों ने अब मोर्चा संभाल लिया है। बता दें कि चंबा के कालाबन और सतरुंडी में वर्ष 1998 में आतंकवादी घटना हुई थी। इसमें 35 लोगों की मौत हुई थी। कुछ लोगों को उग्रवादी बंधक बनाकर ले गए थे। उसके बाद चंबा-जम्मू व कश्मीर सीमा को अति संवेदनशील घोषित कर यहां आईटीबीपी की तैनाती कर दी गई।

इसलिए हटा दी गई थी आईटीबीपी
लेकिन, केंद्र पर लगातार बढ़ रहे आर्थिक बोझ और लंबे समय तक कोई आतंकवादी घटना न होने के बाद वर्ष 2012 में आईटीबीपी को यहां से हटा लिया गया। उसके बाद सीमावर्ती इलाके को हिमाचल पुलिस को सौंप दिया गया। तब से हिमाचल पुलिस ही सीमावर्ती इलाके की सुरक्षा कर रही है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर से सरकार के पास पहुंची रिपोर्ट के आधार पर अब आईटीबीपी जवानों की तैनाती हुई है। 220 किमी लंबी सीमाचंबा के साथ जम्मू और कश्मीर की करीब 220 किलोमीटर लंबी सीमा है। चंबा में यह इलाका खैरी से शुरू है। 
विज्ञापन

पुलिस बटालियन के जवानों संग होगी तैनात 
जिला के सीमांत क्षेत्र में आईटीबीपी के 120 जवान पहुंचे हैं। आगामी समय में और जवान व कमांडेंट भी यहां पर आ सकते हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस बटालियन के जवानों संग इनकी तैनात होगी । इससे जिला के सीमांत क्षेत्र में सुरक्षा और पुख्ता होगी। -अभिषेक यादव, पुलिस अधीक्षक चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें