फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम बोले- सर्विलांस के लिए हमसे ऊपर जगह तलाश रहा चीन

Mon, 31 May 2021 09:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सीमा पर गए थे। हिमाचल की चीन शासित तिब्बत सीमा पर चीन अपने आधारभूत ढांचे को तैयार कर रहा है।  
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि चीन सर्विलांस के लिए सीमा के उस पार हमसे ऊपर सुविधाजनक  जगह की तलाश कर रहा है। चीन शासित तिब्बत सीमा पर सड़कें और पक्के भवन बनाने के मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस ऊंचाई पर हम हैं, चीन उससे ऊपर जाने की कोशिश कर रहा है। यह गतिविधियां बॉर्डर के उस पार उन्हीं के क्षेत्र में चल रही है। वह जल्द ही केंद्र सरकार को इसकी रिपोर्ट भेजेंगे। 

विज्ञापन


सोमवार को शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सीमा पर गए थे। वहां सेना के जवान कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। हिमाचल की चीन शासित तिब्बत सीमा पर चीन अपने आधारभूत ढांचे को तैयार कर रहा है।  

एक सवाल के जवाब में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कोविड के मामलों में तेजी से गिरावट आई है। 40 हजार से ज्यादा मामले घटकर 14 हजार रह गए हैं। ज्यादा बंदिशें अभी नहीं लगाई जाएंगी। वैक्सीनेशन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन की उपलब्धता ज्यादा बढ़ेगी, उसके बाद इन्हें लगाने के बारे में चर्चा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें