भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन के जरिये माउंट कुन चोटी के लिए 24 अगस्त से पहला राष्ट्रीय अभियान चलाया गया। इसमें देश की आठ महिला पर्वतारोहियों की टीम चोटी को फतह करने के लिए निकली।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की इशानी सिंह जंबाल ने लद्दाख की माउंट कुन चोटी को फतह किया है। यह चोटी समुद्रतल से 7,077 मीटर की ऊंचाई पर है। विषम परिस्थितियों में उनकी टीम चोटी को फतह करने में सफल रही है। भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन के जरिये माउंट कुन चोटी के लिए 24 अगस्त से पहला राष्ट्रीय अभियान चलाया गया। इसमें देश की आठ महिला पर्वतारोहियों की टीम चोटी को फतह करने के लिए निकली। हिमाचल प्रदेश से टीम में कुल्लू की इशानी सिंह जंबाल अकेली महिला सदस्य रहीं।
विज्ञापन
इस अभियान का नेतृत्व सिक्किम की शांति राय ने किया। इशानी सिंह जंबाल ने कहा कि आठ महिला पर्वतारोहियों की टीम में उनके साथ सिक्किम की शांति राय, छत्तीसगढ़ की दशमत बत्ती और बिहार की सबिता महतो ने माउंट कुन चोटी पर चढ़ाई की। राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनने पर उन्हें पर गर्व है। उन्होंने कहा कि यह अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। अब वे इससे अधिक ऊंची चोटी पर चढ़ने का प्रयास करेंगी।