फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रमादित्य सिंह: फिजूलखर्ची करने वाले सीएम के नाम से जाने जाएंगे जयराम

Fri, 09 Sep 2022 04:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार ने प्रदेश पर कर्ज चढ़ाने के लिए बीती सभी सरकारों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सप्ताह में दो-दो बार कैबिनेट बैठक कर बिना बजट प्रावधान और आवश्यक मंजूरियां लिए बिना घोषणाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस महासचिव और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को फिजूलखर्ची करने वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाना जाएगा। सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के नाम पर सरकारी खर्चा कर भाजपा की चुनावी रैलियां की जा रही हैं। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता में विक्रमादित्य ने कहा कि सरकार ने वीरवार को ही 2500 करोड़ और ऋण लेने के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन


सरकार ने प्रदेश पर कर्ज चढ़ाने के लिए बीती सभी सरकारों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सप्ताह में दो-दो बार कैबिनेट बैठक कर बिना बजट प्रावधान और आवश्यक मंजूरियां लिए बिना घोषणाएं की जा रही हैं। कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों में हिमाचल निर्माता और पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार सहित पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल को याद भी नहीं किया जा रहा है।

इन वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कांग्रेस विधायकों को इन कार्यक्रमों की जानकारी तक नहीं दी जा रही। मुख्यमंत्री प्रदेश को क्षेत्रों के नाम पर बांट रहे हैं। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस जीत दर्ज कर अपने सभी वायदों को पूरा करेगी। कर्मचारियों को कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में पुरानी पेंशन बहाली कर बड़ा तोहफा दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के दौरों से निराशा ही लगी हाथ
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मंडी में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खुले दिल से स्वागत है, लेकिन पीएम के दौरों से प्रदेश को निराशा ही हाथ लगी है। बीते पांच वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री ने प्रदेश के लिए कोई पैकेज नहीं दिया। मुख्यमंत्री भी मांगों को प्रधानमंत्री के समक्ष रखने में नाकाम साबित हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें