टीम अब 13 मैचों में 9 जीत और 18 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। बेहतर रन रेट और एक मैच शेष होने के कारण आरसीबी की स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है। इसके चलते माना जा रहा है कि टीम टॉप दो टीमों में रहेगी। इसके चलते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु धर्मशाला में पहला क्वालीफायर खेल सकती है। धर्मशाला में विराट कोहली की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसको देखते हुए इस नॉकआउट मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है। अब सभी की निगाहें 26 मई के बड़े मुकाबले और आरसीबी के सामने उतरने वाली दूसरी टीम पर टिकी हैं। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन ने क्वालीफायर-1 के लिए प्रशासनिक और पिच संबंधी तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि दर्शकों को बेहतरीन मुकाबला देखने को मिल सके।