फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024 Tickets: धर्मशाला में होने वाले मैच की टिकट बिक्री फिर हुई शुरू, बढ़ गए दाम, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी

Sat, 27 Apr 2024 10:19 AM IST
अंकेश डोगरा मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

धर्मशाला में पांच मई को होने वाले आईपीएल मैच की ऑनलाइन टिकट की बिक्री शुक्रवार शाम को फिर से शुरू हुई। जिसमें लोगों को 20 से 30 मिनट वेटिंग करने के बाद भी टिकट नहीं मिला। इसके अलावा मंगलवार को वेबसाइट में टिकटों के दाम दिखाए जा रहे थे। उनमें भी बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला, फोटो क्रेडिट- अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पांच मई को पंजाब और चेन्नई के बीच होने वाले आईपीएल मैच की टिकट की बिक्री तीन दिन बाद फिर से शुरू हो गई है, लेकिन वेबसाइट पर टिकट बुक करना क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। क्रिकेट प्रेमियों की अधिक मांग देखते हुए फ्रेंचाइजी ने टिकट के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी है। सस्ते वाले टिकट 500 रुपये महंगा कर दिया गया है। मंगलवार शाम को पेटीएम इंसाइडर पर शाम छह बजे पंजाब और चेन्नई के मैच की टिकट बिक्री शुरू हुई थी। केवल 7,500 रुपये वाला टिकट ही बेचा जा रहा था। वहीं, आधे घंटे बाद ही बिक्री बंद कर दी गई थी।

विज्ञापन


वेटिंग के बाद भी नहीं मिला टिकट, दामों में बढ़ोतरी
तीन दिन बाद शुक्रवार शाम को फिर से ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हुई, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों को टिकट बुक करने के लिए 20 से 30 मिनट वेटिंग करने के बाद भी टिकट नहीं मिला। वेबसाइट पर टिकट बुक करते समय यही मैसेज डिस्प्ले हो रहा है कि टिकट की संख्या बहुत कम है। इसके लिए आपको अन्य स्टैंड में टिकट देखनी होगी, लेकिन किसी भी स्टैंड में टिकट बुक नहीं हो पाया। इसके अलावा मंगलवार को वेबसाइट में टिकटों के दाम दिखाए जा रहे थे। उनमें भी बढ़ोतरी की गई है। 1,500 रुपये वाला टिकट 2,000 रुपये और 2,000 रुपये वाला टिकट 2,500 रुपये कर दिया गया है।

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि आईपीएल में टिकट के दाम और उन्हें बेचने का काम फ्रेंचाइजी ही करता है। इसमें एचपीसीए का कोई हस्तक्षेप नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में पंजाब किंग्स इलेवन की टीम पांच और नौ मई को मुकाबले खेलेगी।
विज्ञापन


किस स्टैंड में कितने टिकट का दाम

 

स्टैंडों के नाम   23 अप्रैल को दाम  26 अप्रैल दाम
वेस्ट स्टैंड-3   1,500 रुपये  2,000 रुपये
ईस्ट स्टैंड-1  1,500 रुपये  2,000 रुपये
वेस्ट स्टैंड-2  2,000 रुपये  2,500 रुपये
नॉर्थ वेस्ट स्टैंड  2,000 रुपये  2,500 रुपये
ईस्ट स्टैंड-2    2,000 रुपये 2,500 रुपये
नाॉर्थ-1 स्टैंड  1,500 रुपये 2,500 रुपये
नॉर्थ-2 स्टैंड    1,500 रुपये 2,500 रुपये
पवेलियन टैरेस  10,000 रुपये       12,500 रुपये
क्लब लॉज 18,000 रुपये 20,000 रुपये

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें